रायपुर।करेंसी एक्सचेंज में भारतीय रूपए देने के नाम पर ठग 18 हजार अमेरिकी डॉलर और ब्रिटिश करेंसी ले गया। इसकी कुल कीमत 19 लाख से अधिक है।
तेलीबांधा पुलिस ने हरदीप सिंह होरा, गुरूनानक नगर, तेलीबांधा निवासी की रिपोर्ट पर धारा 318-4,3-5 दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हरदीप ट्रेवल की प्लानर के नाम से टूर एण्ड टैव्लर्स नाम से फर्म है। जो एयर टिकिट, देश विदेश में होटल तथा टूर पैकेज का कार्य करती है।
हरदीप ने बताया कि एक मार्च रविवार को अज्ञात व्यक्ति ने 01 मार्च रविवार की शाम 05-00 बजे मोबाईल नंबर 8460708170 से उसे व्हाटसअप कॉल किया । कॉलर ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल बताया। यह भी बताया कि उसकी करेंसी टावर बिल्डिंग के 7 वीं मंजिल पर जेनिथ को- वर्किंग आफिस के नाम से कार्यालय है, जिसके हम दो भाई मालिक हैं। उसने बोला कि उसे अमेरिका और लंदन में बुकिंग के लिए होटलों की जानकारी चाहिए। इस पर हरदीप ने कुछ ही देर मे अपने मोबाईल के व्हाटसअप चैट से मैसेज कर होटलों के नाम दे दिए। तब हर्षित अग्रवाल ने पुन व्हाटसअप कॉल कर हरदीप से बैक एकाउंट डिटेल की मांग कर उसी में होटल का बुकिंग राशि भेजने दूसरे दिन रूपए लेकर उसके भाई को भेजने की जानकारी दी। इसके मुताबिक दूसरे दिन 2 मार्च के दोपहर 2-00 बजे करेंसी टावर तेलीबांधा के सांतवे फ्लोर मे जेनिथ को वर्किंग स्पेश बुलाने के पूर्व मैसेज से 18000 यूएसडी 2000 जीबीपी की जरूरत पडेगी अपने साथ लेकर आने कहा। जहां पर उसका भाई रक्षित अग्रवाल, डालर के बदले भारतीय रूपए दे देगा।
उसी दिन दोपहर 02-40 बजे पहुंचकर हरदीप ने 18000 USD तथा 2000 GBP ले जाने पर रक्षित अग्रवाल भी बैग लेकर पहुंचा। उसने इतनी बड़ी रकम गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन लेकर आता हूं, आप भारतीय मुद्रा गिन लेना कहकर केबिन से बाहर निकला। उसके पूर्व ही हर्षित अग्रवाल ने फोन मे उलझाकर रखा और और रक्षित अग्रवाल जो कि भाई बन कर बात कर रहा था। हरदीप से ब्रिटिश और अमेरिकी करेंसी लेके नोट गिनने कि मशीन लाने के नाम पर उसे केबिन मे बिठा कर गायब हो गया। वहीं हर्षित whatsap पे बैंक आरटीजीएस कर रहा हूं। कहते हुए फोन बंद कर दिया । इस तरह से दोनों धोखाधडी कर 18,000 USD एवं 2000 GBP जो भारतीय मुद्रा 19,47400 रूपए ट्रांसफर करा कर धोखाधड़ी की।
इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों ठग भाइयों की तलाश शुरू कर दी है।



