टीआरपी डेस्क। T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कल यानी 5 मार्च को क्रिकेट जगत की दो सबसे बड़ी टीमें, भारत और इंग्लैंड, आमने-सामने होंगी। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 6:30 बजे उछाला जाएगा। इस नॉकआउट मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे 8 मार्च को होने वाले फाइनल का टिकट कटा लेगी।

भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें 29 मुकाबलों में टकरा चुकी हैं। इसमें भारत ने 17 में जीत हासिल की है तो इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। आखिरी 5 मैचों में भारत ने 4 अपने नाम किए हैं। घरेलू मैदान पर हुए 16 मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा 10-6 से भारी है।

पिच रिपोर्ट और मैच का समीकरण

वानखेड़े स्टेडियम की पिच अपनी उछाल और गति के लिए जानी जाती है, जो बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। यहाँ गेंदबाजों के लिए चुनौतियां अधिक होंगी, खासकर ओस (Dew) की भूमिका मैच का रुख बदल सकती है। भारत और इंग्लैंड दोनों के पास आक्रामक बल्लेबाजों की फौज है, ऐसे में मुकाबला बराबरी का होने की उम्मीद है।

See also  IND Vs SA Live Update: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, अहमदाबाद में भारत की पहले गेंदबाजी

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का आनंद निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते हैं:

  • टीवी चैनल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और DD Sports
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट

दोनों टीमों का स्क्वॉड

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।

टीम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।