BJP workers at Kushabhau Thakre Parisar Raipur, political rally setting,

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अफीम की अवैध खेती को लेकर मचे हड़कंप के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। अपने खेत में बड़े पैमाने पर अफीम उगाने के आरोपी विनायक ताम्रकार को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। विनायक ताम्रकार भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के पद पर कार्यरत थे।

मक्के की आड़ में लहलहा रही थी अफीम

दुर्ग पुलिस ने कल ही शिवनाथ नदी पार समोदा स्थित विनायक ताम्रकार के खेत में छापेमारी की थी। यहाँ नौ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल बरामद की गई। शातिर तरीके से अफीम के पौधों को मक्के की फसल के बीच छिपाकर लगाया गया था ताकि किसी को भनक न लगे। फिलहाल, विनायक ताम्रकार पुलिस हिरासत में हैं और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

See also  दुर्ग में बड़ा हादसा: कुम्हारी में फटा गैस सिलेंडर, मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले