नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन)

रायपुर। राज्य सरकार ने बिलासपुर जेडी कार्यालय में नये अफसर की नियुक्ति की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। डॉ राजेश कुमार सिंह को बिलासपुर के संयुक्त संचालक कार्यालय में प्रभारी उप संचालक बनाया गया है।

प्रतिनियुक्ति को लेकर जारी किया गया है आदेश

राज्य शासन द्वारा डॉ. राजेश कुमार सिंह (मूल पद प्राचार्य), प्रभारी उप संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, पेंशनबाड़ा रायपुर की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए, प्रशासनिक आधार पर प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि स्थानांतरण नीति लागू करने के साथ ही राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में वापस लौटाने का निर्देश जारी किया था। राज्य सरकार के निर्देश के बाद माना जा रहा था कि लंबे समय से मलाईदार पदों पर काबिज अधिकारी व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त होगी और वे मूल विभाग में वापस लौटेंगे, पर ऐसा अब तक नहीं हो सका है।

See also  सीएम विष्णु देव की बड़ी घोषणा : पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को लेकर बनाएंगे कमेटी