टीआरपी डेस्क। शेयर बाजार में निवेश करने वाले छत्तीसगढ़ समेत देश के लाखों निवेशकों के लिए आज शनिवार का दिन बेहद खास है। अमूमन शनिवार को बंद रहने वाला बाजार आज यानी 14 मार्च को खुला रहेगा। दरअसल, एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) आज एक विशेष ‘मॉक ट्रेडिंग’ सेशन आयोजित कर रहे हैं, जिसका सीधा असर सोमवार से होने वाले कामकाज पर पड़ेगा।

क्यों खुला है आज बाजार?
बता दें कि यह कोई सामान्य ट्रेडिंग दिन नहीं है। दरअसल, बाजार के तकनीकी सिस्टम, नए फ्रेमवर्क और किसी अनहोनी (Disaster Recovery) की स्थिति में बैकअप साइट कितनी तैयार है, इसका परीक्षण किया जा रहा है।

आज की टाइमिंग का पूरा गणित (NSE और BSE)
अगर आप आज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने की सोच रहे हैं, तो इन समयों को ध्यान से नोट कर लें:

  • लॉगिन का समय: सुबह 9:15 बजे से 10:00 बजे तक।
  • पहला सेशन (प्राइमरी साइट): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रेडिंग होगी।
  • ब्रेक और स्विचओवर: दोपहर 1:00 से 1:45 बजे तक सिस्टम को डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट पर शिफ्ट किया जाएगा।
  • दूसरा सेशन (DR साइट): दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:00 बजे तक ट्रेडिंग चलेगी।
  • ट्रेड संशोधन: शाम 4:10 बजे के बाद आप अपने ट्रेड्स में सुधार देख सकेंगे।
See also  टेरर फंडिंग: ईडी ने जब्त की अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद की 2 करोड़ की संपत्ति

क्या आपके पैसे कटेंगे? यह जान लीजिए
गौरतलब है कि यह केवल एक ‘सिमुलेशन’ या डमी ट्रेडिंग है। इसका मतलब है कि आज आप जो भी शेयर खरीदेंगे या बेचेंगे, उससे न तो आपके बैंक खाते से पैसे कटेंगे और न ही डीमैट में शेयर आएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ सिस्टम की मजबूती जांचना है।