टीआरपी डेस्क। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) ने निवेशकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। कल की शानदार रिकवरी के बाद आज बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला। शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स 75,800 के पार निकल गया, जबकि निफ्टी 23,500 के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

बाजार का ओपनिंग मीटर

मैदानी सूत्रों के अनुसार, प्री-ओपनिंग सेशन में ही तेजी के संकेत मिल गए थे। कल के बंद (75,502.85) के मुकाबले 323.83 अंक (0.43%) उछलकर 75,826.68 पर ओपन हुआ। NSE निफ्टी कल के बंद (23,408.80) के मुकाबले करीब 85 अंकों की बढ़त के साथ 23,493.20 पर खुला।

इन शेयरों ने मचाया गदर (Top Gainers)

आज के कारोबार में टेक और डिफेंस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा चमक दिख रही है। इटरनल (Eternal Ltd – पूर्व में जोमैटो) में हालिया रिब्रांडिंग के बाद आज इटरनल के शेयरों में भारी तेजी देखी जा रही है। BEL (Bharat Electronics) डिफेंस सेक्टर का यह दिग्गज शेयर आज रॉकेट बना हुआ है। इनके अलावा टाटा स्टील, ICICI बैंक, एयरटेल, एशियन पेंट्स और डॉ. रेड्डीज लैब्स भी निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों की लिस्ट में शामिल हैं।

See also  सरकार ने टैक कम्पनियों को कहा, तैयार करें Zoom app का अल्टरनेटिव

कहां है थोड़ी सुस्ती? (Top Losers)

बाजार की इस हरियाली के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली भी दिख रही है। HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर), कोल इंडिया और NTPC में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

निवेशकों के लिए क्या है खास?

दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बावजूद वैश्विक बाजारों से मिल रहे बेहतर संकेतों ने भारतीय निवेशकों का हौसला बढ़ाया है। व्यापारिक केंद्रों में बैठे निवेशकों के लिए विशेषज्ञों की सलाह है कि बाजार में बाय ऑन डिप्स (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनाना फिलहाल फायदेमंद हो सकता है।