टीआरपी डेस्क। आज 19 मार्च को भारतीय शेयर बाजार के साथ-साथ कीमती धातुओं के बाजार में भी जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही है। सुबह से ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए हैं।

सोने की कीमतों में बड़ी सेंध

10 ग्राम सोने का दाम 1,52,090 रुपये पर आ गया है। महज कुछ ही घंटों में इसमें 935 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट देखी गई। आज का हाई 1,52,248 रुपये (10 ग्राम) पर पहुंचा। जबकि, 1,51,712 रुपये (10 ग्राम)

दरअसल, सुबह से ही बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ना शुरू हो गया था, जिसके बाद सोने में गिरावट दिखी जो वक्त के साथ बढ़ती गई।

चांदी की चमक हुई फीकी


चांदी (Silver Price Today) की बात करें तो यहां गिरावट और भी डरावनी है। सुबह के सत्र में चांदी की कीमतों में लगभग 5000 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक दबाव के चलते चांदी की कीमतों में यह ‘फ्री फॉल’ देखने को मिल रहा है।

See also  ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट ने BS4 वाहनों की बिक्री की समय सीमा बढ़ाई, लॉ​कडाउन खत्म होने के बाद 24 अप्रैल तक बेच सकेंगे