बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026, चित्रकोट जलप्रपात के निकट, छत्तीसगढ़

टीआरपी। बस्तर में राज्य के अब तक के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 22 मार्च 2026 को करेंगे। ‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर आधारित यह दौड़ जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से शुरू होकर विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर समाप्त होगी।

यह आयोजन बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर स्थापित करने की एक बड़ी कोशिश है। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, बल्कि होम-स्टे, स्थानीय कारीगरों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

फिटनेस और विरासत का अनूठा संगम


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक संपदा का उत्सव बताया है। उन्होंने कहा कि यह मैराथन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विजन से प्रेरित है। इसका उद्देश्य बस्तर की सकारात्मक छवि को पूरी दुनिया के सामने लाना और इसे देश का प्रमुख टूरिज्म व स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनाना है।

See also  छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत, क्योंकि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग की आवाज सुनी : राहुल

चार श्रेणियों में होगी दौड़, 25 लाख के इनाम


मैराथन को हर वर्ग के लिए सुलभ बनाने के लिए इसे चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है:

फुल मैराथन: 42 किलोमीटर

हाफ मैराथन: 21 किलोमीटर

10K रन: प्रोफेशनल रनर्स के लिए

फन रन: 5 किलोमीटर (आम नागरिकों और बच्चों के लिए)

विशेष बात यह है कि बस्तर संभाग के सातों जिलों के निवासियों के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जबकि अन्य के लिए मामूली शुल्क 299 रुपये है।

धावकों के लिए खास इंतजाम
आयोजन को यादगार बनाने के लिए रूट पर जगह-जगह रिफ्रेशमेंट पॉइंट्स (RPN), मेडिकल सपोर्ट और इमरजेंसी सेवाएं तैनात रहेंगी। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए जुम्बा सेशन और लाइव डीजे का भी इंतजाम किया गया है। सभी फिनिशर्स को मेडल, ई-सर्टिफिकेट और प्रोफेशनल रनिंग फोटोग्राफ्स दिए जाएंगे।


कुल पुरस्कार राशि: 25 लाख रुपये।

प्रारंभिक स्थल: लालबाग मैदान, जगदलपुर।

समापन स्थल: चित्रकोट जलप्रपात (भारत का नियाग्रा)।

थीम: रन फॉर नेचर, रन फॉर कल्चर।

See also  CG Crime: बोरे में मिली 5 साल की बच्ची, मुंह तकिया से बंधा था, अस्पताल में भर्ती एक संदेही हिरासत में

हजारों की संख्या में धावक बस्तर की सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। इस सफल आयोजन के बाद बस्तर में वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार किए जाने की उम्मीद है, जिससे हर साल इसी तरह के बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन किए जा सकें।