टीआरपी डेस्क। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी सुनामी बन गई है, जिसने बॉलीवुड के तमाम पुराने आंकड़ों को तहस-नहस कर दिया है। रिलीज के तीसरे दिन (शनिवार) को फिल्म ने जो छलांग लगाई है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है।

3 दिन में धुरंधर 2 की कमाई

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन अपनी ही ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।तीसरे दिन का कलेक्शन लगभग 113 करोड़ रुपये और अब तक करीब 339.27 करोड़ रुपये का विशाल कारोबार कर चुका है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही केवल प्रिव्यूज से 43 करोड़ रुपये बटोर कर अपनी धाक जमा ली थी।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 500 करोड़ क्लब में एंट्री

दुनिया भर के सिनेमाघरों में धुरंधर 2 को लेकर जो दीवानगी देखी जा रही है, उसका नतीजा यह है कि फिल्म ने मात्र 3 दिनों में 501.04 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे तेज 500 करोड़ तक पहुंचने का नया रिकॉर्ड है।

See also  आज से बदल गया रोजगार गारंटी का नियम, अब 100 नहीं इतने दिन मिलेगा काम, मजदूरों के जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

रणवीर ने पीछे छोड़े बॉलीवुड के दिग्गज

इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह ने अपनी अभिनय क्षमता और स्टार पावर का लोहा मनवाया है। उन्होंने बॉक्स ऑफिस ओपनिंग और तीसरे दिन के कलेक्शन के मामले में इन बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

इन 5 कलाकारों ने अभिनय से जीता दिल

फिल्म की सफलता के पीछे केवल एक्शन नहीं, बल्कि इन 5 सितारों का जबरदस्त अभिनय है।

रणवीर सिंह (हमजा अली मजारी): एक स्पाई के रूप में उनका बीस्ट मोड दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

आर. माधवन (अजय सान्याल): आईबी डायरेक्टर के रूप में उनकी शांत और दमदार मौजूदगी फिल्म की जान है।

संजय दत्त (एस.पी. चौधरी असलम): कराची के पुलिस ऑफिसर के रोल में संजू बाबा का स्वैग फिर से लौट आया है।

अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल): विलेन के रूप में उनकी खौफनाक परफॉरमेंस की खूब तारीफ हो रही है।

सारा अर्जुन (यालिना): हमजा की पत्नी के रूप में उनकी सादगी और इमोशनल सीन दर्शकों को भावुक कर रहे हैं।

See also  देबिना-गुरमीत ने बेबी गर्ल का किया वेलकम, सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर दी खुशखबरी