LPG ATM: न्यूज डेस्क। घरेलू गैस की आपूर्ति में देरी और लंबी कतारों से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा के गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू किया गया है। सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में स्थापित इस ऑटोमैटिक मशीन के जरिए अब उपभोक्ता खाली सिलेंडर के बदले तुरंत भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

LPG ATM: मोबाइल नंबर डालो.. OTP.. फिर गैस

LPG ATM: बताया जा रहा है कि इस मशीन के जरिए गैस लेने की प्रक्रिया बेहद आसान और तेज है। उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से सत्यापन करना होता है। इसके बाद QR कोड स्कैन कर UPI या डेबिट कार्ड से भुगतान किया जाता है।

भुगतान पूरा होते ही मशीन कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर जारी कर देती है। इस पूरी प्रक्रिया में न तो लंबा इंतजार करना पड़ता है और न ही किसी तरह की कागजी औपचारिकता की जरूरत होती है।

See also  विवाहित महिला से गैंगरेप कर सड़क पर फेंका, दोस्त से मिलने आई थी

LPG ATM: मशीन में एक बार में करीब 10 सिलेंडर रखने की क्षमता है। जैसे ही स्टॉक दो सिलेंडर तक पहुंचता है, सिस्टम स्वतः गैस एजेंसी को सूचना भेज देता है, जिससे आपूर्ति बाधित नहीं होती। इस LPG ATM की खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों के बजाय नए कॉम्पोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

LPG ATM: ये सिलेंडर वजन में हल्के (करीब 15 किलोग्राम) होते हैं, जिससे इन्हें उठाना आसान होता है। साथ ही ये पारदर्शी होते हैं, जिससे उपभोक्ता अंदर बची गैस का स्तर आसानी से देख सकते हैं। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसकी सफलता के आधार पर इसे देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।