रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सोमवार को भारतीय वन सेवा (IFS) के दो बड़े अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव में सरगुजा और कोरिया जिले के वनाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है ।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर पदस्थ किया गया है। प्रभाकर खलखो (IFS 2014) जो अब तक प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, सरगुजा के पद पर तैनात थीं। इन्हें अब वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कोरिया की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (IFS 2020)को कोरिया में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर कार्यरत थे। शासन ने इन्हें अब प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, सरगुजा के पद पर पदस्थ किया है।

See also  Weather Update Chhattisgarh: 10 दिनों में आठ डिग्री लुढ़का पारा, सरगुजा संभाग में बढ़ने लगी ठंड,राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड का अहसास