Singer Badshah and Isha Rikhi wedding ceremony photos.

टीआरपी डेस्क। मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ सादगी भरे समारोह में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में यह कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते नजर आ रहा है।

संगीत प्रेमियों के बीच बादशाह एक बेहद लोकप्रिय नाम हैं, जिनके गानों पर हर बड़े इवेंट में धूम मचती है। उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी यह बड़ी खबर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है।

शादी की पूरी जानकारी

काफी समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। हालांकि, बादशाह ने खुद अभी तक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कोई फोटो शेयर नहीं की है, लेकिन ईशा की मां और बहन ने इंस्टाग्राम पर नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए तस्वीरें साझा की हैं।

See also  दिग्गज एक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

शादी बेहद निजी रखी गई, जिसमें केवल परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। समारोह में बादशाह सफेद रंग के चूड़ीदारपजामा पजामा और कुर्ता में नजर आए, वहीं उनकी दुल्हनिया ईशा रिखी ने पारंपरिक लाल रंग का सूट पहना था। बता दें कि यह बादशाह की दूसरी शादी है, इससे पहले 2012 में उन्होंने जैसमीन मसीह से शादी की थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो गया था।

कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी एक जानी-मानी पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने फिल्म जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे हैप्पी गो लकी, मेरे यार कमीने और व्हाट द जाट जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, बादशाह और ईशा की मुलाकात 2022 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।