बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी पोल्ट्री फार्म (कोनी) में 4,400 से अधिक मुर्गियों की बर्ड फ्लू से मौत के बाद जिला प्रशासन ने पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर रोक लगा दी है। प्रभावित क्षेत्र के 1 किमी दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ और 10 किमी को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर मुर्गियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
H5N1 वायरस यानी बर्ड फ्लू की दस्तक ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सख्त कदम उठाते हुए 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जहां संक्रमण की पुष्टि के बाद विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन ने जारी किया ये निर्देश

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में सभी प्रकार की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके तहत मुर्गी और अंडे जैसे पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  बड़ी खबरः निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

डिलीवरी सेवाओं पर भी रोक

प्रशासन द्वारा डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाओं पर भी रोक लागू कर दी गई है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा शहर में चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी बढ़ा दी गई है और सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।प्रशासन ने की ये अपील
कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों से संपर्क की व्यवस्था भी की गई है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. जीएस तंवर (मोबाइल: 8827817931) और उप प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पिल्ले (मोबाइल: 9406158769) से संपर्क किया जा सकता है।

See also  नान घोटाला मामला: ACB की जांच पर उठे सवाल... अन्य आरोपियों से नहीं हो रही पूछताछ...मुकेश गुप्ता पर ही फोकस क्यों?