IPL 2026 Schedule: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल में रायपुर को एक नहीं बल्कि दो-दो हाई-वोल्टेज मैचों की सौगात दी है। खास बात यह है कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रायपुर को अपना सेकंड होम बनाया है।
शेड्यूल के मुताबिक, नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सितारे अपनी चमक बिखेरेंगे।
रायपुर में होने वाले मैचों का शेड्यूल (Raipur IPL Matches 2026)
10 मई 2026- RCB vs मुंबई इंडियंस (MI), शाम 7:30 बजे, रायपुर
13 मई 2026- RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), शाम 7:30 बजे, रायपुर


क्यों मिला रायपुर को मौका?
सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ तकनीकी और सुरक्षा जांच के चलते RCB ने अपने 2 घरेलू मैचों को रायपुर शिफ्ट करने का फैसला किया है। रायपुर का यह स्टेडियम अपनी क्षमता (लगभग 65,000 दर्शक) और शानदार आउटफील्ड के लिए जाना जाता है, जो बोर्ड की पहली पसंद बना।
विराट कोहली और रोहित शर्मा का आमना-सामना
10 मई को होने वाला मुकाबला साल का सबसे बड़ा मैच साबित हो सकता है, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके ठीक तीन दिन बाद 13 मई को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली KKR से बेंगलुरु का मुकाबला होगा।


