मुंबई/नई दिल्ली। आज, 26 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन पर्व पर भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी है। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आज किसी भी तरह का नियमित कारोबार नहीं होगा। निवेशकों के लिए यह सप्ताह और आने वाला अगला सप्ताह छुट्टियों के लिहाज से काफी छोटा रहने वाला है।
आज किन सेगमेंट्स में रहेगा अवकाश?
स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, आज इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स, करंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बौरोइंग (SLB) सेगमेंट ट्रेडिंग बंद रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सुबह का सत्र (9:00 AM से 5:00 PM) बंद रहेगा। हालांकि, शाम का सत्र अपने निर्धारित समय शाम 5:00 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक खुला रहेगा, जिससे निवेशकों को शाम के समय ट्रेडिंग का मौका मिलेगा।
अगले सप्ताह का ट्रेडिंग कैलेंडर: केवल 3 दिन खुलेगा बाजार
मार्च का महीना छुट्टियों के मामले में साल 2026 का सबसे व्यस्त महीना साबित हो रहा है। अगले सप्ताह भी निवेशकों को केवल तीन दिन ही ट्रेडिंग का समय मिलेगा। 31 मार्च (मंगलवार) महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेगा। 3 अप्रैल (शुक्रवार) गुड फ्राइडे के कारण स्टॉक मार्केट में अवकाश रहेगा। अगले सप्ताह केवल सोमवार, बुधवार और गुरुवार को ही शेयर बाजार में कामकाज होगा।
2026 का हॉलीडे रिपोर्ट कार्ड
शेयर बाजार के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, साल 2026 में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कुल 16 दिन बाजार बंद रहेगा। मार्च महीने में सबसे अधिक छुट्टियां होने के कारण ट्रेडर्स को अपनी पोजीशन (Positions) सावधानी से मैनेज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि कम कारोबारी दिनों में उतार-चढ़ाव (Volatility) अधिक रह सकता है।



