Iran-Israel War: तेहरान। ईरान ने शनिवार को दुबई में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, इन ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से सटीक हमले किए गए, जिनमें भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।
Iran-Israel War: रिपोर्ट के मुताबिक, हजरत खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां 500 से अधिक अमेरिकी सैनिक मौजूद थे। इनमें एक स्थान पर करीब 400 और दूसरे पर लगभग 100 सैनिक तैनात थे। ईरान का दावा है कि हमलों में बड़ी संख्या में सैनिक घायल हुए हैं।
Iran-Israel War: तसनीम के अनुसार, हमले के बाद दुबई में एंबुलेंस घंटों तक घायल और मृत सैनिकों को ले जाने में जुटी रहीं। प्रवक्ता ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे समझ लेना चाहिए कि यह क्षेत्र उसके सैनिकों के लिए सुरक्षित नहीं है।
Iran-Israel War: इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने खाड़ी देशों को भी सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ये देश अपने विकास और सुरक्षा को बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें अमेरिका और इजरायल को अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। पेजेशकियान ने दोहराया कि ईरान पहले हमला नहीं करता, लेकिन अगर उसके बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो वह कड़ा जवाब देगा।
Iran-Israel War: रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका भी इस घटनाक्रम के बाद सतर्क हो गया है और मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि 82वीं एयरबोर्न डिविजन की तैनाती पर विचार किया जा रहा है। वहीं, ईरान ने संभावित हमलों को देखते हुए अपने रणनीतिक ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त सैन्य तैयारियां शुरू कर दी हैं।



