दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) की वजह से मचे ग्लोबल तनाव के बीच, भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम से गिर गईं।

सोना हुआ 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता

हैरानी की बात यह है कि युद्ध के माहौल में भी सोने की चमक फीकी पड़ रही है। सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने का भाव 3,043 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया।सोमवार को सोना 1,44,212 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अपने सबसे ऊंचे स्तर (2,02,984 रुपये) से अब सोना करीब 58,772 रुपये सस्ता मिल रहा है। 27 फरवरी को जब युद्ध की आहट हुई थी, तब से अब तक सोना 21,447 रुपये टूट चुका है।

See also  फैसलाः मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के नाश्ता और भोजन की दरों में हुई वृद्धि

चांदी की कीमतों ने चौंकाया: आधी कीमत पर पहुंची

चांदी खरीदने वालों के लिए तो जैसे लॉटरी लग गई है। चांदी का भाव सोमवार को एक झटके में 2157 रुपये कम होकर 2,25,797 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जनवरी के आखिर में चांदी 4,39,337 रुपये के हाई लेवल पर थी। अपने ऑल टाइम हाई से चांदी अब करीब आधी कीमत (2,13,540 रुपये कम) पर मिल रही है।

क्यों गिर रहे हैं दाम?

आमतौर पर युद्ध के समय सोना महंगा होता है, लेकिन इस बार कहानी उलटी है। मैदानी सूत्रों और मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं। क्रूड ऑयल महंगा होने से निवेशकों को लग रहा है कि हाथ में कैश रखना ज्यादा सुरक्षित है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी को संभलने का मौका नहीं दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने भी धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया है।

See also  बंगाल में बीजेपी को मिली बढ़त के बीच ममता का बड़ा बयान- Wait and Watch हम सूर्यास्त के बाद जितेंगे