टीआरपी डेस्क। IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हरा दिया। सिर्फ 128 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की पारियों की मदद से लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया।
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, बर्गर और संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।
जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।



