टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नींद में ही उतार दिया मौत के घाट

मृतकों की पहचान छतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। बता दें कि, दोनों बीती रात अपने घर के भीतर सो रहे थे, तभी बेखौफ बदमाशों ने खिड़की या दरवाजे के रास्ते अंदर घुसे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।उस वक्त दंपति को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

शूटरों ने छिपाया चेहरा: मौके पर मिला रहस्यमयी मुखौटा

दरअसल, तफ्तीश के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से एक होली का मुखौटा बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए इसे पहनकर आए थे। पुलिस को फर्श पर खून से सने पैरों के निशान भी मिले हैं। इन निशानों से आरोपियों के भागने की दिशा का अंदाजा लगाया जा रहा है।

See also  बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार "कानून" की नजर में फरार, शपथ लेने के 1 दिन बाद इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस

लूट या पुरानी रंजिश? पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हत्याकांड को लूट और चोरी की नीयत से जोड़कर देख रही है। हालांकि, जिस बेरहमी से हत्या की गई है, उससे पुरानी रंजिश के एंगल को भी नकारा नहीं जा सकता। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस का बड़ा दावा

मुलमुला थाना पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों और मुखबिरों के नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को बेनकाब कर दिया जाएगा। फिलहाल खपरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आरोपी ने पत्नी और सौतेली बेटी को उतारा मौत के घाट

राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरिया गांव में जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, वारदात सुबह 7 बजे के करीब का है। आरोपी गुलाब साहू ने पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका के चलते लता और चित्रा (22 वर्षीय) की हत्या कर दी। बताया ये भी जा रहा है कि, लता से आरोपी की दूसरी शादी थी। आरोपी अपनी सौतेली बेटी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था।

See also  कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण, स्प्रे से बेहोश कर गाड़ी में डाल ले गए, टोल प्लाजा के पास छोड़ भागे बदमाश


आज सुबह गुलाब और बेटी चित्रा के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने आई पत्नी की भी मौत के घाट उतार दिया और फिर उसने खुद थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।