IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता दिया

टीआरपी डेस्क। CSK vs PBKS : IPL 2026 का सातवां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए साख की लड़ाई है, क्योंकि टीम अपना पिछला मैच हारकर यहां पहुंची है। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी।

हेड-टू-हेड आंकड़े

पिछले 7 मुकाबलों में से 6 बार पंजाब ने चेन्नई को पटखनी दी है। हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 16-16 मैच जीतकर बराबरी पर हैं, लेकिन हालिया फॉर्म पंजाब के पक्ष में नजर आ रहा है।

धोनी और ब्रेविस की कमी खलेगी

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी चिंता उनके अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी की फिटनेस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी आज का मैच भी मिस कर सकते हैं। इसके अलावा, आक्रामक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की अनुपस्थिति ने सीएसके के मध्यक्रम को थोड़ा कमजोर कर दिया है। पिछले मैच में राजस्थान के हाथों मिली करारी हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर भी दबाव बढ़ गया है।

See also  इन 4 राज्यों के लोगों पर मंडरा रहा है गंभीर बीमारी का साया, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

इन खिलाड़ियों पर टिकी है चेन्नई की उम्मीदें

बता दें कि आज के मैच में चेन्नई की नैया पार लगाने का दारोमदार संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर होगा। अगर ये दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं, तो पंजाब के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने चेन्नई बिखर सकती है। वहीं, पंजाब की टीम अपनी पिछली जीत (बनाम गुजरात टाइटंस) की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

पिच रिपोर्ट और टॉस का फैक्टर

चेपॉक की पिच हमेशा की तरह स्पिनर्स को मदद कर सकती है। हालांकि, इस सीजन में ‘टॉस जीतो-मैच जीतो’ का जो ट्रेंड (शुरू के 5 मैच) चला, उसे देखते हुए आज भी टॉस की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है।