रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय में टाटा कम्यूनिकेशन सर्विसेज (टीसीएस) आईओएन की ओर से पर्यवेक्षक योग्यता निर्धारण परीक्षा का आयोजन किया गया। देश भर में आयोजित होने वाले ऑनलाइन परीक्षा में पर्यवेक्षक बनने हेतु जिन मानकों का निर्धारण सुनिश्चित किया गया है, उन मानकों पर कौशल क्षमता की परीक्षा आयोजित की गई। इस ऑनलाइन मोड पर आधारित परीक्षा में सम्मिलित सभी पर्यवेक्षक उत्तीर्ण हुए। चेयरमेन डॉ. राजीव कुमार और कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने टेस्ट क्वालीफाईड सर्टिफिकेट देकर सभी पर्यवेक्षकों को प्रोत्साहित किया।

इस टेस्ट में सम्मिलित पर्यवेक्षकों को सबसे पहले विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से वास्तविक स्थिति का दृश्यांकन कराया गया और प्रश्न पुछे गए कि कैसे इस परिस्थिति में आप निर्णय लेंगे। किसी भी ऑनलाइन परीक्षा को आयोजित करने की चरणबद्ध विधि से अवगत कराया गया। डॉक्यूमेंट वेरिफाई करना, बायोमेट्रिक्स से रजिस्ट्रेशन और कम्प्यूटर सिस्टम में कैंडीडेट्स को लॉग-इन कराने की प्रक्रिया और दस्तावेज सबमिट करने तक की पूरी जानकारी इस टेस्ट के दौरान पुछे गए। यह टेस्ट 2 घंटे का था। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं को सुलझाने संबंधी ट्रिक्स भी पुछे गए, जिसे कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी पर्यवेक्षकों ने बखूबी बताया और इस परीक्षा (एलीजिबिलिटी टेस्ट) में सफल हुए।

See also  IPL 2026: गुवाहाटी में 'होम बॉय' रियान पराग का जलवा, टॉस जीतकर चेन्नई को दी पहले बल्लेबाजी

टीसीएस iON एलीजिबिलिटी टेस्ट के बारे में

टीसीएस iON एलीजिबिलिटी टेस्ट, जिसे नेशनल क्वालिफायर टेस्ट भी कहा जाता है, एक एबिलिटी टेस्ट है जो प्रतिभागियों की संज्ञानात्मक क्षमता (Cognitive Abilities), उद्योग-विशिष्ट ज्ञान (Industry-specific Knowledge) और प्रोग्रामिंग कौशल (Programming Skills) का मूल्यांकन करता है। यह टेस्ट टीसीएस और अन्य शीर्ष कॉरपोरेट्स में भर्ती प्रक्रिया के लिए उपयोग किया जाता है।

ये सभी पर्यवेक्षक हुए सर्टिफाइड

आशीष कुमार साहू, परमानंद यादव, अभिनेष टंडन, अमन सोनवानी, अनिल कुर्रे, भूपेंद्र साहू, धनेश्वर साहू, दिनेश साहू, दुष्यंत यादव, दुलेंद्र साहू, देव वस्त्रकार, हेमंत सेन, इंद्रजीत सिन्हा, कुणाल साहू, कमलेश सोनकर, केवल ध्रुव, मुकेश साहू, नरेंद्र कुमार, प्रितम पटेल, रमेश ध्रुव, संजय निषाद, त्रिलोक निषाद, शेखर यादव, वीरेंद्र सोनकर, वरुण साहू, ओमप्रकाश साहू, ऋषभ भारती, जयप्रकाश साहू, रमाकांत साहू, आकाश साहू, राजू साहू, बसंत कुमार पाढ़ी।