रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं डिप्टी डायरेक्टर खनिज राजेश मालवे द्वारा धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार क्रेशर सील किए गए। यह कार्रवाई धरसीवा विधानसभा के खरोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धनसुली और मुरा में की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विधायक की शिकायत के बाद की गई। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने अचानक छापा मारकर चूना पत्थर खदानों और क्रेशर इकाइयों की जांच की। जांच के दौरान ग्राम धनसुली स्थित श्री महालक्ष्मी लाइम स्टोन (प्रो. जितेन्द्र अग्रवाल), आशापुरा स्टोन क्वारी (प्रो. बाड़ीलाल पटेल), आशीष अग्रवाल की खदान और राजेश भवनानी का क्रेशर, वहीं ग्राम मुरा स्थित रीराम इंटरप्राइजेज (प्रो. प्रकाश आडवाणी) की इकाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि कई खदानों में खनिज एवं पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन कार्य किया जा रहा था। साथ ही क्रेशर इकाइयों में स्वीकृत क्षमता से अधिक भंडारण और अवैध भंडारण भी मिला। गौरतलब है कि इससे पूर्व आरंग के निसदा में सात फर्शी खदान बंद कर दिए गए थे।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के नतीजे घोषित, 10वीं में 79.91 % और 12वीं में 93.56 % छात्र उत्तीर्ण