टीआरपी डेस्क। प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में अपनी डिग्री और आध्यात्मिक बातों से पूरी दुनिया को हैरान करने वाले IITian बाबा यानी अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है और अब पहली बार अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे हैं।

बहू का जोरदार स्वागत, पल्लू पकड़कर चले बाबा

झज्जर पहुंचने पर नई बहू का स्वागत बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रीतिका ने सिर पर मंगल कलश रखकर घर में प्रवेश किया, वहीं अभय सिंह उनका पल्लू पकड़कर पीछे-पीछे चलते नजर आए। अभय सिंह की मां ने नए जोड़े का तिलक लगाया और आरती उतारकर गृह प्रवेश कराया। अभय ने बताया कि प्रीतिका से उनकी पहली मुलाकात सद्गुरु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान हुई थी।

बेंगलुरु की हैं प्रीतिका, कोर्ट मैरिज से किया खुलासा

बता दें कि प्रीतिका मूल रूप से बेंगलुरु (कर्नाटक) की रहने वाली हैं। अभय सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने मंदिर में बहुत पहले ही शादी कर ली थी, लेकिन कागजी तौर पर दो महीने पहले ही उनकी ‘कोर्ट मैरिज’ हुई है। फिलहाल यह जोड़ा हिमाचल प्रदेश की वादियों में रह रहा है।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची जारी, रेड जोन के 101 विकासखंड में 5 रायपुर के भी, आदेश में देखें राज्य के जोनों का हाल

अब बनाएंगे श्री यूनिवर्सिटी, रिसर्च करेंगे छात्र

शादी के बाद IITian बाबा ने अपने फ्यूचर प्लान का भी खुलासा किया है। अभय अपनी पत्नी के साथ मिलकर ‘श्री यूनिवर्सिटी’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह एक ऐसी जगह होगी जहां लोगों को प्राचीन ऋषि-मुनियों की तरह साधना और आध्यात्म का ज्ञान दिया जाएगा। यहां आने वाले छात्रों को ‘स्पिरिचुअल रिसर्चर’ कहा जाएगा।

कौन हैं मशहूर IITian बाबा?


दरअसल, अभय सिंह का नाम 2025 के महाकुंभ के दौरान घर-घर तक पहुंच गया था। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। दावा किया जाता है कि उन्होंने कनाडा में शानदार नौकरी भी की थी, लेकिन मन नहीं लगा। आध्यात्म की खोज में वे नौकरी छोड़कर भारत लौट आए और सन्यास के मार्ग पर चल पड़े। अब गृहस्थ जीवन की शुरुआत कर रहे अभय सिंह का कहना है कि धर्म और विज्ञान को जोड़कर वे समाज को नई दिशा देना चाहते हैं।

See also  अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुसीबतें, 550 करोड़ के घोटाले में डायमंड हार्बर में दो नई एफआईआर दर्ज