रायपुर। CG Ayushman Hospital Ban List: अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप इलाज के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 59 निजी अस्पतालों को तगड़ा झटका देते हुए उन्हें योजना से बाहर (निलंबित) (Ayushman Bharat Chhattisgarh Hospital Action) कर दिया है। अब इन अस्पतालों में कार्ड से मुफ्त इलाज नहीं मिल पाएगा।

रायपुर के इन बड़े अस्पतालों पर गिरी गाज
दरअसल, प्रशासन ने यह कार्रवाई HEM 2.0 पोर्टल पर जानकारी अपडेट न करने की वजह से की है। सूत्रों ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी इन अस्पतालों ने सरकारी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड नहीं किए थे।

पूरी तरह सस्पेंड
रायपुर के महादेव हॉस्पिटल, न्यू रायपुरा, शिवम्, सौभाग्य, जैन, लक्ष्मी हॉस्पिटल, सिद्धिविनायक, वरदान, वासुदेव, श्री रामा और मां शारदा जैसे 21 अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

दुर्ग-भिलाई का हाल
दुर्ग के AP सर्जिकल सेंटर, IMI हॉस्पिटल, ओम हॉस्पिटल और साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी का नाम भी इस सूची में शामिल है।
क्वेरी का जवाब न देने पर फंसे
दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के नए मानकों के अनुसार सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी और दस्तावेज अपडेट करने थे। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 थी। सूत्रों के अनुसार कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी इन अस्पतालों ने लापरवाही बरती, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।
इलाज और पेमेंट पर लगी रोक
सूत्रों के अनुसार, 26 ऐसे अस्पताल भी हैं जिनके दस्तावेज अधूरे मिले हैं। इन अस्पतालों में पांडेय नर्सिंग होम (रायपुर), शकुंतला हॉस्पिटल (बालोद) और सुविधा हॉस्पिटल (दुर्ग) जैसे नाम शामिल हैं। प्रशासन ने इनका प्री-ऑथ यानी इलाज की नई मंजूरी और पुराना भुगतान (Payment) दोनों रोक दिया है।



