KKR vs LSG, IPL 2026 : कोलकाता। ईडन गार्डन्स में गुरुवार को खेले जा रहे कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मैच में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लखनऊ को 182 रन का लक्ष्य दिया है।

KKR vs LSG, IPL 2026 : कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों पर 45 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

KKR vs LSG, IPL 2026 : अंत में कैमरन ग्रीन (24 गेंदों पर 32 रन, 3 चौके और एक छक्का) और रोवमैन पॉवेल (24 गेंदों पर 39 रन, 4 चौके और 2 छक्के) की पारियों ने टीम को 180 के करीब पहुंचने में मदद की। लखनऊ की तरफ से मोहम्मद शमी को विकेट नहीं मिला जबकि प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट झटका।

See also  IPL 2026 MI vs KKR Live Score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-रिकल्टन मैदान पर, जीत के लिए 221 रन का विशाल लक्ष्य