Naxal Surrender: हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस के समक्ष एक वरिष्ठ कमांडर समेत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 42 सदस्यों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ( People Liberation Guerrilla Army) बटालियन के कमांडर सोडी मल्ला उर्फ केशल भी उन सदस्यों में शामिल हैं, जिन्होंने मुख्यधारा में शामिल होकर तेलंगाना के डीजीपी बी शिवधर रेड्डी के समक्ष हथियार डाल दिए।
42 Maoists surrender in Telangana, including Sodhi Malla, a commander of People Liberation Guerrilla Army battalion.
Naxal Surrender: डीजीपी ने बताया कि उग्रवादियों ने पांच एके-47 राइफल, चार एसएलआर राइफल और 800 ग्राम सोने सहित कुल 36 आग्नेयास्त्रों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। संवाददाता सम्मेलन में रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना अब भाकपा (माओवादी) के सशस्त्र संगठनों से पूरी तरह मुक्त है।
Naxal Surrender: डीजीपी ने कहा कि इन आत्मसमर्पण के माध्यम से पीएलजीए की परिचालन क्षमता पूरी तरह से निष्क्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति (टीएससी) के सभी नेताओं के आत्मसमर्पण के साथ शेष टीएससी कैडर अब निष्क्रिय हो गया है और टीएससी का अस्तित्व समाप्त हो गया है।


