टीआरपी डेस्क। अगर आप शादी-ब्याह के लिए जेवर बनवाने की सोच रहे हैं या निवेश का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए है। बीते एक हफ्ते में सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखी गई है और कीमतों ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है।

चांदी की कीमतों में आई सुनामी

बता दें कि चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह भारी तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी शुक्रवार को 2,43,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को यह 2,32,495 रुपये पर थी, यानी सिर्फ एक हफ्ते में चांदी 10,805 रुपये महंगी हो गई है। घरेलू मार्केट की बात करें तो IBJA की वेबसाइट के मुताबिक चांदी 12,121 रुपये प्रति किलो तक उछल चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अपने लाइफ टाइम हाई (4.39 लाख रुपये) से चांदी अब भी करीब 1.96 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।

See also  आज से बदल गए UPI के नियम, अब इन नंबरों पर नहीं कर पाएंगे पेमेंट, Google Pay, PhonePe यूजर्स को करना होगा ये काम

सोना भी हुआ 1.50 लाख के पार

दरअसल, सोने के भाव ने भी आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में हफ्तेभर में 3,010 रुपये की तेजी आई है। MCX पर सोना 1,49,680 रुपये से बढ़कर 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। घरेलू मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट 1,50,330 रुपये दर्ज किया गया है। बता दें कि सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल (2,02,984 रुपये) से फिलहाल 50,294 रुपये सस्ता चल रहा है।

आपकी क्वालिटी, आपका रेट

बाजार में अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से सोने के दाम तय होते हैं। बता दें कि नीचे दिए गए रेट्स में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।