खराब साड़ियाँ बदलने और जांच के दिए निर्देश

टीआरपी। छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित की गई साड़ियों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर अब पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी है।

प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शासन की योजनाओं की जमीनी कड़ी हैं। उनके मान-सम्मान और सुविधाओं से जुड़े इस मामले में सरकार की त्वरित कार्रवाई यह संदेश देती है कि गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को सख्त पत्र
मंत्री के निर्देश के बाद विभाग के संचालक ने छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक को औपचारिक पत्र जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आपूर्ति की गई साड़ियों में कई जिलों से मानकों के उल्लंघन और खराब क्वालिटी की शिकायतें मिली थीं। विभागीय जांच समिति ने भी प्राथमिक परीक्षण में इन शिकायतों को सही पाया है।

See also  खबर..खबर..खबर: भारत में ‘एंटीबॉडी कॉकटेल’ के इस्तेमाल को दी मंजूरी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के उपचार हो चुका है इस्तेमाल

खराब साड़ियाँ बदलेंगी, विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
संचालक द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि खादी बोर्ड तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम गठित करे, जो साड़ियों की गुणवत्ता की पुनः जांच करेगी।

बदलाव के निर्देश: जिन क्षेत्रों में निम्न स्तर की साड़ियां बांटी गई हैं, उन्हें तत्काल वापस लेकर नई और उच्च गुणवत्ता वाली साड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

सख्त कार्रवाई: यदि जांच में मापदंडों में विचलन (Deviation) की पुष्टि होती है, तो संबंधित सप्लायर एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुणवत्ता में कमी मिलने पर तत्काल जांच और साड़ियां बदलने के निर्देश दिए हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्रय आदेशों के तहत वितरित साड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे।
तकनीकी विशेषज्ञों की टीम साड़ियों की पुनः जांच कर दोषियों की पहचान करेगी।

खादी बोर्ड की तकनीकी टीम की रिपोर्ट आने के बाद खराब साड़ियों की सप्लाई करने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। साथ ही, जिला स्तर पर वितरण प्रक्रिया को फिर से दुरुस्त किया जाएगा।

See also  देश के निवेशकों के लिए अनुकूल राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में शामिल