टीआरपी डेस्क। सिर के किसी एक हिस्से में सुई की चुभन जैसा तेज दर्द महसूस होना माइग्रेन का प्रमुख संकेत है। यह एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जो व्यक्ति को घंटों से लेकर कई दिनों तक बिस्तर पर रहने को मजबूर कर सकता है।

माइग्रेन के लक्षण और कारण


माइग्रेन सिर्फ एक सामान्य सिरदर्द नहीं है, बल्कि यह एक जटिल स्थिति है। इसमें मरीज को न केवल सिर के एक हिस्से में असहनीय दर्द होता है, बल्कि उल्टी (Vomiting), जी मिचलाना (Nausea), और तेज रोशनी या शोर से भी अत्यधिक संवेदनशीलता महसूस होती है। कई बार मरीजों को आंखों के सामने चमक या धुंधलापन दिखाई देता है और हाथ-पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह दर्द तब और बढ़ जाता है जब लोग अपनी दिनचर्या में कुछ गलतियां दोहराते हैं। नींद की कमी, समय पर भोजन न करना और अत्यधिक स्क्रीन टाइम माइग्रेन के ट्रिगर पॉइंट बन सकते हैं।

See also  बारिश का मौसम बना सकता है बीमार! जानिए कैसे रहें मॉनसून में फिट और हेल्दी!

इन गलतियों से बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द


अक्सर लोग माइग्रेन को सामान्य पेनकिलर लेकर दबाने की कोशिश करते हैं, जो लंबे समय में हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, तेज धूप में बिना सुरक्षा के निकलना, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), और बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करना माइग्रेन के अटैक को और गंभीर बना देता है। बोलने में समस्या या शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी महसूस होना इसके गंभीर चरण के संकेत हैं।

यदि आपको बार-बार आधे सिर में दर्द महसूस होता है, तो तुरंत किसी न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। जीवनशैली में सुधार, पर्याप्त नींद और योग के माध्यम से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।