भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास (समतत्व भवन) से डिजिटल माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। इस वर्ष प्रदेशभर से लगभग 16 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए हैं।

वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर देखें रिजल्ट

छात्र अपना परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन पर देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर तैयार रखना होगा। रिजल्ट निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध रहेगा।

16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला

स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में लगभग 9 लाख 9 हजार और 12वीं में करीब 6 लाख 97 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए थे। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन रहे, इसके लिए हर स्तर पर क्रॉस चेकिंग और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लिया गया है।

See also  प्राइवेट ट्रेनों से आएगा 22 हजार करोड़ का निवेश रेलवे-नीति आयोग ने बनाया रोडमैप

विशेषज्ञों की सलाह: तनाव मुक्त रहें छात्र

रिजल्ट घोषित होने से पहले मनोवैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने छात्रों व अभिभावकों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंक जीवन की सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं हैं, इसलिए परिणाम को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें मानसिक संबल प्रदान करें।