RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु। आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला है। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रनों का योगदान दिया।

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रसिख सलाम ने चार विकेट लेकर लखनऊ की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने दो और जोश हेजलवुड ने एक सफलता हासिल की।

RCB vs LSG IPL 2026: लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम चौथे ओवर में 12 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋषभ पंत कोहनी में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा।

See also  फ्लाइंग सरपंच! Shreyas Iyer ने हवा में उछलकर किया रिले कैच, रोहित-सूर्या भी हो गए हैरान