रायपुर। CG School Holiday: छत्तीसगढ़ में सूरज के तीखे तेवर और जानलेवा लू को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों के हक में बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी स्कूलों में समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की घोषणा कर दी है।

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद शासन ने यह कदम उठाया है। ऐसी खबरें है कि 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह से बंद किया जा सकता है।

इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश

आदेश जारी होने के बाद से सभी सरकारी स्कूल (Government Schools) बंद रहेंगे। प्राइवेट यानी अशासकीय स्कूलों को भी छुट्टी रखनी होगी। अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी यह आदेश सख्ती से लागू होगा।

See also  निकाय चुनाव: भिलाई और रिसाली में बीजेपी के बागियों का थोक निष्कासन, 57 लोगों को पार्टी ने 6 साल के लिए किया बाहर

दोपहर की भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अप्रैल के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे अभिभावक भी काफी चिंतित हैं।