रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया है।
पदों का विवरण: कहाँ कितनी भर्तियां?
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, इन पदों को दो संवर्गों (Cadres) में बांटा गया है:
- ई-संवर्ग (E-Cadre): 795 पद (शैक्षणिक संवर्ग की शालाओं के लिए)
- टी-संवर्ग (T-Cadre): 1497 पद (जनजातीय क्षेत्रों की शालाओं के लिए)
परीक्षा की तारीख और एजेंसी
परीक्षा तिथि: भर्ती परीक्षा के लिए 11 अक्टूबर 2026 की संभावित तिथि (Tentative Date) निर्धारित की गई है।
- लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा।
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे, इसकी विस्तृत जानकारी व्यापम द्वारा जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।
कहाँ देखें विस्तृत जानकारी?
अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और सिलेबस की जानकारी इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
- व्यापम वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in
- शिक्षा विभाग: eduportal.cg.nic.in



