Healthy summer diet and drinks to prevent heatstroke in Chhattisgarh.

टीआरपी डेस्क। सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। ऐसे में केवल घर के अंदर रहना या फुल बाजू के कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, असली सुरक्षा आपकी थाली से शुरू होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लू (Heatwave) और तपती गर्मी से शरीर को बचाने के लिए पोषण पर ध्यान देना अनिवार्य है, वरना कमजोरी, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याएं आपको अस्पताल पहुंचा सकती हैं।

हीटवेव में क्या खाएं?


गर्मी के मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए हल्का और पानी से भरपूर भोजन करना चाहिए।

पानी वाले फल: तरबूज, खरबूजा और संतरा जैसे फल खाएं जिनमें 90% तक पानी होता है।

देसी ड्रिंक्स: ताजी छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन बढ़ा दें। ये इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं।

कच्चा प्याज: दोपहर के खाने में कच्चा प्याज जरूर शामिल करें, इसमें मौजूद क्वार्सेटिन लू से बचाने में रामबाण माना जाता है।

See also  क्या आप भी बच्चे के कम वजन से हैं परेशान, तो इन सुपरफूड्स से दूर होगी आपकी टेंशन, बच्चा बनेगा सेहतमंद

पुदीना और सौंफ: ये प्राकृतिक रूप से ठंडे होते हैं, इनका शरबत या चटनी पाचन तंत्र को शांत रखती है।

किन चीजों से करें सख्त परहेज?


गर्मी में कुछ खाद्य पदार्थ आग में घी का काम करते हैं और शरीर का तापमान बढ़ा देते हैं

ज्यादा चाय-कॉफी: इसमें मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है।

तला-भुना और मसालेदार: समोसे, पकौड़े और ज्यादा गर्म मसाला शरीर में पित्त बढ़ाते हैं, जिससे जी मिचलाना और भारीपन हो सकता है।

हाई प्रोटीन डाइट: बहुत ज्यादा रेड मीट या गरिष्ठ भोजन पचाने में शरीर को अधिक ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिससे आंतरिक गर्मी बढ़ती है।

बासी खाना: गर्मी में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, इसलिए फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए हमेशा ताजा भोजन ही लें।