टीआरपी डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया है। वे अब लुटियंस जोन के 9 सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 श्रेणी के बंगले में रहेंगे।
करीब 3 एकड़ में फैला यह बंगला बेहद वीआईपी इलाके में है, जहां उनके पड़ोसी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें सीआरपीएफ की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
नीतीश का पटना स्थित आवास भी बदला
नीतीश कुमार का पटना स्थित आवास भी बदल गया है, जहां वे अब 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहेंगे। उनका अधिकांश सामान मुख्यमंत्री आवास से नए पते पर शिफ्ट कर दिया गया है।
नए बंगले पर जेडीयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक
खास बात यह है कि 20 अप्रैल को इसी नए बंगले पर जेडीयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें नेता का चुनाव होगा। दिल्ली वाला नया बंगला आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसी क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता भी रहते हैं।


