रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आज मंत्रालय में एक अहम फेरबदल का आदेश जारी किया है । दरअसल, राज्य प्रशासनिक सेवा (2013 बैच) के अधिकारी शैलाभ कुमार साहू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मंत्री केदार कश्यप की निजी स्थापना में पदस्थ किया गया है ।

पढ़ें ये आदेश

मंत्री केदार कश्यप की टीम में शामिल

बता दें कि शैलाभ कुमार साहू वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात थे । अब वे वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक के रूप में काम संभालेंगे । यह आदेश आज यानी 17 अप्रैल 2026 को महानदी भवन से जारी किया गया है ।

पुलक भट्टाचार्य को मिला अतिरिक्त प्रभार

गौरतलब है कि शैलाभ कुमार साहू की नई पदस्थापना के बाद उनके पुराने काम खाली नहीं रहेंगे। आदेश के अनुसार उप सचिव पुलक भट्टाचार्य अब शैलाभ साहू के पुराने कार्यों को संभालेंगे। उन्हें E-Office, Sparrow और e-HRMS के साथ-साथ कक्ष क्रमांक 9, 10, 11 और 13 से संबंधित सभी कार्यों का प्रभार सौंपा गया है ।

See also  पत्नी की आत्महत्या के मामले में सजा काट रहे पति को मिली राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया निचली अदालत का फैसला