IPL 2026 (Indian Premier League) के के 24 वें मुकाबले में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मैदान पर ऐसा कैच लिया, जिसे “कैच ऑफ द सीजन” कहा जा रहा है।

अय्यर बने सुपरमेन !

मैच के दौरान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का शॉट बाउंड्री पार जाता दिख रहा था, लेकिन लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए आए अय्यर ने हवा में छलांग लगाई, गेंद को पकड़ा और गिरते-गिरते शानदार तरीके से अपने साथी बार्टलेट (Xavier Bartlett) की ओर उछाल दिया। खुद बाउंड्री पार करने के बावजूद उन्होंने टीम के लिए विकेट सुनिश्चित कर दिया। जब कैच पूरा हुआ तो डगआउट में बैठे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए और एक दूसरे का मुंह ताकने लगे।

बल्लेबाज़ी में भी अय्यर का कमाल

अय्यर का जलवा सिर्फ फील्डिंग तक सीमित नहीं रहा। बल्लेबाज़ी में भी अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 66 रन ठोक दिए। उनके साथ प्रभसिमरन (Prabhsimran Singh) ने ताबड़तोड़ 80 रन बनाकर मैच को पूरी तरह एकतरफा कर दिया।

See also  उत्तरप्रदेश के बाद अब राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नड्डा व शाह दौरे पर जाएंगे जयपुर

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई (Mumbai Indians) ने 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसमें डीकॉक (Quinton de Kock) का नाबाद शतक शामिल था। लेकिन जवाब में पंजाब की टीम ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

बुमराह का प्रदर्शन ख़राब

जहां एक ओर अय्यर की तारीफों के पुल बंध रहे हैं, वहीं बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। पूरे सीजन में अब तक वे एक भी विकेट नहीं ले सके हैं।