टीआरपी डेस्क। अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिस दिन किए गए कार्यों का कभी क्षय नहीं होता। इस पावन तिथि पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया से 12 राशियों में से 5 विशेष राशियों के लिए स्वर्णिम समय शुरू होने वाला है, जिन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि


इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। वृषभ राशि के जातक धैर्यवान और मेहनती होते हैं। अक्षय तृतीया के प्रभाव से इनके जीवन में स्थिरता आएगी और धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इनकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि


जिम्मेदारी और ईमानदारी कन्या राशि के जातकों की पहचान है। माता लक्ष्मी इनकी मेहनत का पूर्ण फल प्रदान करेंगी। टीम वर्क और कार्यक्षेत्र में इन्हें बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी।

See also  CBSE बोर्ड : अब 15 हजार केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, एक क्लास में 24 स्टूडेंट्स की अनुमति

तुला राशि


वायु तत्व की इस राशि पर भी शुक्र का प्रभाव रहता है। तुला राशि के लोग संतुलन बनाने में माहिर होते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी और इन्हें करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

अपने दम पर पहचान बनाने वाले कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। इनकी गहरी सोच और कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम मिलेगा। लक्ष्मी जी की कृपा से इनके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि


बृहस्पति के स्वामित्व वाली इस राशि के लोग भावुक और मददगार होते हैं। इनकी सकारात्मक सोच और रचनात्मकता मां लक्ष्मी को प्रिय है। अक्षय तृतीया से इनके जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का वास होगा।