टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में रविवार की सुबह धमाके के साथ शुरू हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DCP) शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बता दें कि यह कार्रवाई कोयला घोटाले और शहर में चल रहे जबरन वसूली (Extortion) व सिंडिकेट रैकेट के आरोपों में की जा रही है।

सुबह-सुबह गोलपार्क स्थित फ्लैट पहुंची टीम

जानकारी के मुताबिक, ED के अधिकारी आज सुबह-सुबह शांतनु सिन्हा के बालीगंज और गोलपार्क स्थित फ्लैट्स पर धमक पड़े। यही नहीं, उनके घर के बगल में स्थित एक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र पर भी छापा मारा गया है, जो सुबह से बंद था। दरअसल, ED को पुख्ता जानकारी मिली है कि शहर के बड़े अपराधियों, जैसे ‘सोना पप्पू’, द्वारा वसूली गई रकम का एक बड़ा हिस्सा अधिकारी तक पहुंचता था।

रेड की 3 सबसे बड़ी वजहें

  • ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की है।
  • आरोप है कि शहर के बदमाशों द्वारा जुटाए गए फंड में DCP की संलिप्तता थी।
  • शांतनु सिन्हा का नाम मेडिकल एनआरआई कोटा प्रवेश घोटाले में भी सामने आया है।
See also  बृजभूषण शरण सिंह के आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, ड्राईवर सिहत 15 लोगों का लिया बयान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी हैं शांतनु

गौरतलब है कि DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफी भरोसेमंद माना जाता है। हाल ही में जब ममता बनर्जी धरने पर बैठी थीं, तब शांतनु को उनके साथ मंच पर देखा गया था। हालांकि, उस वक्त कोलकाता पुलिस ने सफाई दी थी कि वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए वहां तैनात थे। अब उनके घर पर रेड पड़ने से बंगाल की सियासत गरमाना तय है।

कालीघाट थाने का कार्यकाल भी जांच के दायरे में

ED के अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि शांतनु सिन्हा के कालीघाट पुलिस स्टेशन में लंबे कार्यकाल के दौरान क्या-क्या वित्तीय लेन-देन हुए। बता दें कि 28 मार्च 2026 को उन्हें नोटिस दिया गया था और 6 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके खिलाफ वे हाई कोर्ट भी गए थे। लेकिन इस बार केंद्रीय एजेंसी ने सीधे उनके घर पर रेड मारकर सबको चौंका दिया है। इसके साथ ही बेहाला स्थित सन एंटरप्राइज के एमडी जॉय कामदार के आवास पर भी छापेमारी की खबर है, जिससे इस मामले की कड़ियां आपस में जुड़ती दिख रही हैं।

See also  Job Alert : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप के जरिए होगी 621 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स