IPL 2026 SRH vs DC LIVE: हैदराबाद। अभिषेक की शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 243 रन का टारगेट दिया है। जवाब में दिल्ली ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। पाथुम निसांका और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

IPL 2026 SRH vs DC LIVE: उप्पल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद की पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए।

IPL 2026 SRH vs DC LIVE: हेनिरक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 66 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक के अलावा, ट्रैविस हेड ने 37, ईशान किशन ने 25 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

See also  IPL in Raipur : इंतजार की घड़ियां खत्म! कल से मिलेंगी RCB के मैचों की टिकट, जानें कैसे करें बुक