IPL 2026 का 31वां मुकाबला आज मंगलवार को हैदराबाद के ऐतिहासिक राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए साख की लड़ाई है। अंक तालिका में दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद फिलहाल चौथे पायदान पर काबिज है।

युवाओं के दम पर हैदराबाद ने की वापसी

हैदराबाद के लिए अच्छी खबर उनके युवा खिलाड़ी हैं। प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे कम चर्चित नामों ने पिछले दो मैचों में जो प्रदर्शन किया है, उसने बड़े दिग्गजों को भी चौंका दिया है। हालांकि ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे सितारों में निरंतरता की कमी दिख रही है। अगर शुरुआती विकेट गिरते हैं, तो पूरा बोझ हेनरिक क्लासेन के कंधों पर आ जाता है।

दिल्ली की नंबर 3 वाली सिरदर्दी

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी समस्या उनका तीसरा बल्लेबाजी क्रम है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस नंबर पर दिल्ली का प्रदर्शन अब तक का सबसे शर्मनाक रहा है (सिर्फ 31 रन और 79 का स्ट्राइक रेट)। दिल्ली के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि कप्तान अक्षर पटेल अब पूरी तरह फिट हैं। वहीं, लुंगी एनगिडी अपनी सटीक यॉर्कर से हैदराबाद के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे।

See also  आत्म निर्भर भारत: PM-ई विद्या की घोषणा, हर क्लास के लिए अलग टीवी चैनल सहित कई योजनाएं

हेड-टू-हेड

इतिहास गवाह है कि इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा बराबरी का रहा है। कुल 25 भिड़ंत में से 13 हैदराबाद ने तो 12 दिल्ली ने जीती हैं।

संभावित इलेवन

SRH : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा।

DC : केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।