टीआरपी डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव अब अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। आगामी 2 मई को मंगल मीन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे, जिससे रूचक महापुरुष योग का निर्माण होगा। इस बदलाव का सीधा असर आपकी जेब और करियर पर पड़ने वाला है।

क्या है रूचक योग और क्यों है यह खास?

दरअसल, जब भी मंगल अपनी खुद की राशि (मेष, वृश्चिक) या अपनी उच्च राशि (मकर) में केंद्र भाव में बैठते हैं, तो रूचक योग बनता है। इसे पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। बता दें कि इस योग के सक्रिय होते ही जातकों के साहस, पराक्रम और धन-संपत्ति में जबरदस्त इजाफा होता है। मैदानी गणना के अनुसार, इस बार तीन विशेष राशियों के लिए उन्नति के नए दरवाजे खुलने वाले हैं।

मिथुन राशि: कारोबार में लगेगी लंबी छलांग

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में ‘लाभ का भाव’ कहा जाता है। अगर आप व्यापारी हैं, तो मान के चलिए कि कोई अटकी हुई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी है, उन्हें अपनी पसंद की जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इस दौरान बड़े भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जो आपके करियर को नई दिशा देगा।

See also  Horoscope 7 March 2022 : इस राशि वालों का रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, ये लोग पड़ सकते है शत्रुओं पर भारी, जानें अपना राशिफल

कर्क राशि: पदोन्नति और नए रोजगार के संकेत

कर्क राशि वालों के लिए मंगल दसवें भाव यानी ‘कर्म भाव’ में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि इस भाव में मंगल को दिशा बल मिलता है, जिससे वे बेहद ताकतवर हो जाते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें मई की शुरुआत में ही अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। आपको सलाह है कि सामने आने वाले अवसरों को नजरअंदाज न करें, बल्कि फौरन लपक लें।

धनु राशि: परीक्षा में सफलता और पैतृक लाभ

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। विशेषकर उन युवाओं के लिए जो प्रतियोगी परीक्षाओं की जी-तोड़ तैयारी कर रहे हैं। मई के महीने में छात्रों को बड़ी सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। जो लोग अपना पुश्तैनी या पैतृक कारोबार संभाल रहे हैं, उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। इस गोचर के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि देखी जाएगी, जिससे आप कठिन फैसले भी आसानी से ले पाएंगे।

See also  Arpita Sarkar Arrest: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर है आतंकियों की नजर, मंत्री के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने वाली रीलस्टार गर्लफ्रेंड गिरफ्तार