रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक बड़ी रेड ने राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे एक खतरनाक खेल का पर्दाफाश किया है। मामला ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ (TTI) नाम के एक संगठन से जुड़ा है, जिस पर आरोप है कि उसने बिना किसी कानूनी रजिस्ट्रेशन के करोड़ों रुपये की विदेशी फंडिंग छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों में खपा दी है।

बस्तर और धमतरी में विदेशी डेबिट कार्ड का खेल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ED ने छत्तीसगढ़ के धमतरी और बस्तर जैसे इलाकों में चौंकाने वाली गड़बड़ी पकड़ी है। जांच में पता चला है कि द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI) से जुड़े लोगों ने अमेरिका के Truist Bank के डेबिट कार्ड्स का इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ के ATM से धड़ल्ले से कैश निकाला।

हैरानी की बात यह है कि पूरे भार में करीब 95 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। अकेले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बेल्ट में ही पिछले कुछ सालों में 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इन विदेशी कार्ड्स के जरिए निकाली गई।

See also  दुबई से आई बहन ने नम आंखों से माणिक मेहता को दी विदाई, पीएम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया मास्टरमाइंड

इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ तब हुआ जब मीका मार्क नाम के एक शख्स को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रोका गया। उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद हुए। ED की तफ्तीश में यह बात सामने आई कि यह संगठन FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) के तहत रजिस्टर्ड ही नहीं है, फिर भी करोड़ों की विदेशी फंडिंग को सीधे ATM से निकालकर स्थानीय गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था।

रेड में क्या-क्या मिला?

प्रशासन ने अब इस मामले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ED की हालिया छापेमारी में 25 से ज्यादा अमेरिकी बैंकों के कार्ड जब्त, छापेमारी के दौरान 40 लाख रुपये कैश और कई ऐसे डिवाइस और दस्तावेज मिले हैं जो विदेशी फंडिंग के इस जाल की पुष्टि करते हैं।
सूत्रों की मानें तो इस जांच की आंच राज्य के कुछ रसूखदारों तक भी पहुंच सकती है।

क्या है द टिमोथी इनिशिएटिव का छत्तीसगढ़ कनेक्शन?

ED अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि आखिर ये करोड़ों रुपये बस्तर जैसे इलाकों में किन कामों में खर्च किए गए? आशंका जताई जा रही है कि इस फंड का इस्तेमाल धर्मांतरण या अन्य संदिग्ध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। फिलहाल, पूरे प्रदेश में इस खुलासे के बाद हड़कंप मचा है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।

See also   स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय