टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल मच गया है! जेल की सलाखों के पीछे बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे सुलेमान खान ने ऐसा बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान सरकार की अंतरराष्ट्रीय साख पर बट्टा लग सकता है। सुलेमान ने देश के मौजूदा नेतृत्व पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र का जनाजा निकाला जा रहा है और अधिकारी दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

विदेश में अच्छी छवि, अंदर मानवाधिकारों का कत्ल

एक चैनल को दिए एक बेबाक इंटरव्यू में सुलेमान खान ने दावा किया कि पाकिस्तान की सरकार और अधिकारी वैश्विक मंच पर तो अपनी छवि दूध की धुली बनाने में जुटे हैं, लेकिन हकीकत में पाकिस्तान के भीतर मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है ताकि विरोध की हर आवाज़ को कुचला जा सके।

See also  कोरोना का कहरः 15 देशों में 3286 की मौत, 80 देशों में पैर पसार चुका है वायरस, चीन में सबसे ज्यादा 3021 लोगों की मौत

बढ़ता हुआ तानाशाही तंत्र और बिना वारंट गिरफ्तारियां

सुलेमान के आरोपों में सबसे गंभीर बात आम नागरिकों के साथ हो रहा बर्ताव है। उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तान में जो भी मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ सवाल उठा रहा है, उसे बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के हिरासत में ले लिया जा रहा है। सुलेमान ने इसे बढ़ता हुआ तानाशाही तंत्र करार दिया है।

सुलेमान खान ने कहा राजनीतिक विरोधियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। जेलों में उन लोगों को ठूसा जा रहा है जो लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। कानून और अदालतों को अधिकारियों के इशारे पर चलाया जा रहा है।

बता दें कि इमरान खान लंबे समय से जेल में हैं और उनके बेटे सुलेमान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पाकिस्तान अपनी आर्थिक बदहाली और राजनीतिक अस्थिरता के लिए दुनिया से मदद मांग रहा है।