गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी

IPL 2026 में आज एक बड़ा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। शानदार लय में चल रही ऋतुराज गायकवाड़ की सेना अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी, वहीं लगातार दो हार झेल चुकी शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम वापसी के लिए बेताब है।

सीएसके की नजरें टॉप-4 पर

चेन्नई ने पिछले चार में से तीन मैच जीतकर शानदार वापसी की है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू सैमसन के विस्फोटक शतक और अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी ने सीएसके को बड़ी जीत दिलाई थी। हालांकि, धोनी और आयुष म्हात्रे की चोट ने टीम के मध्यक्रम पर दबाव बढ़ा दिया है, जिसे ऋतुराज को संभालना होगा। आज भी धोनी के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है।

गुजरात टाइटंस के लिए करो या मरो की स्थिति

लगातार दो हार के बाद गुजरात की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है। साई सुदर्शन ने पिछले मैच में शतक जड़कर अपनी फॉर्म का सबूत दिया है, लेकिन मध्यक्रम की धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। गेंदबाजी में राशिद खान के अलावा अन्य गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

See also  TRP Exclusive: तीन वर्षों में 300 करोड़ खर्च करने के बाद भी पहचान को मोहताज प्रदेश का 'खेल जगत', राजधानी की तुलना नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा दिखा रहे अपना हुनर

मैच का समय

  • समय: टॉस दोपहर 3:00 बजे, मैच शुरू दोपहर 3:30 बजे।
  • स्थान: एमए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स -गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 8 मैच में दोनों ने 4-4 में जीत दर्ज की।

संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।