ICSE Board Result 2026: काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स ने 30 अप्रैल सुबह 11 बजे (सीआईएससीई) का आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर UID और इंडेक्स नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग स्कोरकार्ड देख सकते हैं । इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

SMS से तुरंत जानें अपना रिजल्ट

अक्सर रिजल्ट के वक्त हैवी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में रायपुर और दुर्ग-भिलाई के सेंटर्स से खबर आ रही है कि छात्र SMS सर्विस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर ‘ICSE results [स्पेस] अपनी 7 अंकों की Unique ID’ लिखनी है और इसे 09248082883 पर भेज देना है। चंद सेकंड में आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

अगर आप अपनी मार्कशीट की PDF फाइल चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल results.cisce.org पर जाएं। रायपुर के स्कूलों में शिक्षकों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना इंडेक्स नंबर और यूनिक आईडी पहले से ही संभाल कर रखें।

  • सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org पर लॉगिन करें।
  • वहां ‘ICSE Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी Unique ID, Index Number और कैप्चा कोड भरें।
  • सबमिट करते ही स्कोरकार्ड सामने आ जाएगा, इसे सेव कर लें और प्रिंट निकलवा लें।
See also  टीआरपी की खबर पर पीएम मोदी की मुहर,20 लाख करोड़ के आ​​र्थिक पैकेज के साथ लॉकडाउन.4 का ऐलान

मोबाइल ऐप्स का भी ले सकते हैं सहारा

डिजिटल इंडिया के दौर में अब रिजल्ट देखना और भी आसान हो गया है। छात्र UMANG ऐप या DigiLocker का इस्तेमाल कर सकते हैं। उमंग ऐप पर जाकर आपको बस अपनी जन्मतिथि और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। वहीं, डिजीलॉकर पर साइन-इन करने के बाद आप अपनी ओरिजिनल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है