टीआरपी डेस्क। ओड़िशा के कंधमाल जिले में अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचने वाले आदिवासी जीतू मुंडा की बेबसी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर संज्ञान लेते हुए राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित की सहायता के लिए अपनी एक महीने की सैलरी देने की घोषणा की है।

मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि जीतू मुंडा की पीड़ा देखकर कलेजा कांप उठा। उन्होंने बताया कि जीतू की बहन की मौत के बाद बैंक बार-बार कागजी खानापूर्ति के नाम पर उसे परेशान कर रहा था। किसी भी सभ्य समाज के लिए यह अत्यंत शर्मनाक है। मंत्री ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. मीणा ने स्पष्ट किया कि यह राशि जीतू की कठिन घड़ी में एक सहारा बनेगी। उन्होंने आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को उसकी बहन की जीवन बीमा की राशि जल्द से जल्द दिलाई जाए ताकि उन्हें और अधिक अपमानित न होना पड़े।

See also  यासीन मलिक ने 20 साल छोटी अपनी ही प्रशंसक से रचाई थी शादी, जानिए अब कहाँ है यासीन की पत्नी