टीआरपी। आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच की शुरुआत में टॉस का सिक्का चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उछाला, जिसके बाद मुंबई ने रणनीति के तहत स्कोर बोर्ड पर बड़ा लक्ष्य रखने को प्राथमिकता दी।
छत्तीसगढ़ के लाखों क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच किसी त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि सीएसके और मुंबई की प्रतिद्वंद्विता हमेशा से ही राज्य के स्पोर्ट्स बार और चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय रहती है। पाइंट टेबल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है।
प्वाइंट टेबल में ऊपर चढ़ने की कोशिश
यह सीजन का 44वां मैच है और दोनों ही टीमें लीग स्टेज में अपना 9वां मुकाबला खेल रही हैं। खास बात यह है कि इस सीजन में सीएसके और मुंबई दूसरी बार आमने-सामने हैं। इस मुकाबले का परिणाम पाइंट टेबल में बड़े बदलाव ला सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमें फिलहाल संघर्ष करती नजर आ रही हैं।
मुख्य तथ्य
टॉस विजेता: मुंबई इंडियंस (कप्तान हार्दिक पांड्या)।
पॉइंट टेबल: सीएसके वर्तमान में 7वें और मुंबई 9वें स्थान पर काबिज है।
मैच संख्या: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला।
चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें मुंबई को कम स्कोर पर रोककर अपनी रैंकिंग सुधारने पर होगी, वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरी है।



