टीआरपी डेस्क। जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह डोडा के पास पहाड़ी दरकने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पुल क्षेत्र में हुए इस भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इस घटना के बाद राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में फंस गए हैं।

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि जिस समय चट्टानें नीचे गिरीं, वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया है और जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। मार्ग को साफ करने में घंटों का समय लग सकता है, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने मार्ग से सफर करने से बचने की दी सलाह

अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक रास्ता पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, वे इस मार्ग पर सफर करने से बचें। पहाड़ी इलाकों में मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

See also  Chhattisgarh Unlock- 4: राजधानी रायपुर में रविवार का टोटल लॉकडाउन हटाने की तैयारी, जल्द जारी को सकते हैं आदेश