Election Results 2026: देशभर की नजरें आज तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। मतगणना केंद्रों से जो शुरुआती रुझान आ रहे हैं, उन्होंने सियासी दिग्गजों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। तमिलनाडु में जहां सुपरस्टार विजय की नई नवेली पार्टी TVK ने धमाकेदार एंट्री मारते हुए DMK और AIADMK जैसे बड़े किलों में सेंध लगा दी है, वहीं बंगाल में रूपा गांगुली और कई फिल्मी सितारों की किस्मत दांव पर लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई सीटों पर मुकाबला इतना कड़ा है कि हर राउंड के साथ नंबर बदल रहे हैं।

थलापति विजय का मास्टरस्ट्रोक, क्या बिगड़ जाएगा स्टालिन का खेल?

तमिलनाडु की 234 सीटों पर हो रही मतगणना में सबसे बड़ा सरप्राइज विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनकर उभरी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, विजय की पार्टी करीब 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विजय खुद पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से आगे चल रहे हैं। जमीन से आ रही खबरों की मानें तो विजय के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जानकारों का कहना है कि अगर यही रुझान रहा, तो विजय किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

See also  कटघोरा अभी नहीं बनेगा जिला- भूपेश बघेल

रूपा गांगुली की सीट पर कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीट सोनारपुर दक्षिण से बीजेपी उम्मीदवार रूपा गांगुली शुरुआती दौर में आगे चल रही हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है, जहां टीएमसी की लवली उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। बंगाल के अन्य फिल्मी सितारों की बात करें तो सांयतिका बनर्जी और जून मालिया अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुद्रनील घोष और राज चक्रवर्ती के यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, रुझान बार-बार बदल रहे हैं। राज्य की 294 सीटों में से बीजेपी 136 के आंकड़े के आसपास झूल रही है, जिससे सत्ता की कुर्सी को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।

चुनावी मैदान में सितारों की साख: कौन इन, कौन आउट?

इस बार के चुनाव में ग्लैमर का तड़का भरपूर था, लेकिन जनता ने किसे सिर आंखों पर बिठाया है, इसकी तस्वीर साफ होने लगी है। तमिलनाडु में सेंथमिझन सीमान भी कुछ सीटों पर असर दिखा रहे हैं। वहीं बंगाल में हिरण्मय चट्टोपाध्याय और सोहम चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

See also  अगले हफ्ते 6 और राफेल विमान वायुसेना में होंगे शामिल, वायुसेना प्रमुख फ्रांस से करेंगे रवाना